झारखण्ड में दस से तेरह अगस्त तक होगी बारिश

AJ डेस्क: रांची स्थित मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यूं तो दस से तेरह अगस्त तक झारखण्ड के सभी क्षेत्रों में बारिश होगी ही, लेकिन कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

 

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आंनद की मानें तो उनका कहना है कि हिमालय के तलहटी में 24 से 48 घण्टे में मानसून टर्फ शिफ्ट कर जाएगा। इससे देश के बड़े हिस्से में मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है लेकिन हिमालय के नजदीकी प्रदेश झारखण्ड, बिहार व पश्चिम बंगाल में जोरदार बारिश होगी।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा है कि आज सोमवार को झारखण्ड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। साथ ही मेघ गर्जन के साथ साथ बज्रपात होने की भी चेतावनी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि दस से तेरह अगस्त तक यानि चार दिन हल्के से भारी बारिश होगी। एक जून से अब तक झारखण्ड में सामान्य बारिश होने की बात कही गयी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »