छात्राओं पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ भाजयुमो ने दिया धरना

AJ डेस्क: 12वीं के रिजल्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज करने को लेकर भाजपा लगातार झारखंड सरकार को घेरने में जुटी है। इसी क्रम में सोमवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से एक महाधरना का आयोजन किया गया। धरना पर बैठे नेताओं ने लाठी चार्ज में शामिल एसडीएम को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

 

छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ महाधरना में भाजपा विधायक राज सिन्हा, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष किसलय तिवारी, पूर्व महापौर चंद्रशेखर सिंह के साथ साथ सैकड़ों भाजपा नेता शामिल हुए। इस दौरान युवा मोर्चा के अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। राज्य सरकार का अपने पुलिस पर कंट्रोल नहीं है। प्रत्येक दिन हत्या और छिनतई जैसी घटनाएं हो रही है और सरकार मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है। उन्होंने कहा कि धनबाद में विधि व्यवस्था की स्थिति और भी बदतर हो चुकी है, यहां जज ही सुरक्षित नहीं हैं तो भला आम जनता कैसे सुरक्षति रह सकती है।

 

 

किसलय तिवारी ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि धनबाद एसडीएम सुरेंद्र कुमार को शीघ्र बर्खास्त करें। अगर एसडीएम को बर्खास्त नहीं किया गया तो पूरे राज्य में भाजपा की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मैनुअल के खिलाफ एसडीएम ने अपने हाथों से लाठीचार्ज किया, जो सरकार में बैठे लोगों को नहीं दिख रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »