गढ़वा के बभनी खांड डैम में डूबने से दो छात्राओं की मौत
AJ डेस्क: गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के न्याखांड में स्थित बभनी खांड़ डैम में डूबने से शुक्रवार को दो छात्राओं की मौत हो गई। दोनों ट्यूशन पढ़ने के बाद घर आईं औरर फिर गाय चराने के लिए जंगल चली गईं। यहां गर्मी लगने पर दोनों डैम में नहाने के लिए उतरीं और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया।
मृतकों में सुमित्रा कुमारी (13) और मनीषा कुमारी (12) के रूप में की गई। दोनों चचेरी बहन हैं। दोनों छात्राएं होली क्रॉस मध्य विद्यालय नयाखांड़ क्लास टू में पढ़ती थीं। दोनों को डैम में डूबता देख वहां मौजूद अन्य बच्चियों ने शोर मचाया तो कुछ लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद डैम में छलांग लगा दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला। पर दोनों ने दम तोड़ दिया था।
घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने डैम पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजन शव को अपने घर ले आए। इधर, दो बच्चियों की मौत होने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर दुःख जताया और परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
