रांची में पुलिस के जवान ने प्रेमिका पर चला दी गोली

AJ डेस्क: रांची में सुबह-सुबह फायरिंग से सनसनी फैल गई है। मामला चुटिया थाने धुसा टोली का है। यहां रांची पुलिस के जवान नवीन कच्छप ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी। गोली महिला को न लग दीवार में जा लगी। घटना के बाद प्रेमिका छुप गई। गोली चलने की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।

 

 

इसके बाद पेट्रोलिंग पुलिस ने सिपाही नवीन कच्छप को वहां से उठाकर ले गई है। चुटिया थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि उन्हें गिरफ्तार किया गया है या नहीं। इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

 

 

मामले में चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है फायरिंग जानबूझ कर की गई है या गलती से गोली चली है। घटना किसी को कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि युवती नवीन की प्रेमिका है। फिलहाल थाने में पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »