चेतावनी : धनबाद, जामताड़ा, सराईकेला और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश

AJ डेस्क: झारखण्ड में दो अक्टूबर तक जमकर बरखा बरसेगी। अभी सूबे के लोगों को बारिश से राहत मिलने नही जा रहा है। आज राज्य के कुछ जिलों में भारी तो कुछ जिला में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग के द्वारा जारी किया गया है।

 

 

रांची स्थित मौसम विभाग के रिपोर्ट में कहा गया है कि आज धनबाद, जामताड़ा, सराईकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश होगी। जबकि राज्य के गढ़वा, लातेहार, देवघर, गिरिडीह और लोहरदगा जिला के कुछ क्षेत्रों में अति भारी वर्षा होने की बात कही गयी है। पलामू, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में भी भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एक अक्टूबर को राज्य के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में भारी वर्षा होगी तो दो अक्टूबर को उत्तर पूर्वी यानि धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिला में भारी बारिश हो सकती है।

 

 

बुधवार से कोयलांचल धनबाद में लगातार हो रही बारिश अब बर्बादी भी दिखाना शुरू कर चुका है। प्रशासनिक अधिकारी भी अलर्ट मूड पर आ चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »