केंदुआ के राजपूत बस्ती में जोरदार विस्फोट के साथ फ़टी धरती, गोफ में समाई महिला को बचाया गया

AJ डेस्क: चक्रवात तूफान से अब कोयलांचल धनबाद की धरती भी फटने लगी है। दरअसल धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के अग्नि प्रभावित के राजपूत बस्ती में गुरुवार की सुबह तेज आवाज के साथ भू-धसान हो गया। जिसकी चपेट में वहाँ की रहने वाली एक महिला आशा देवी आ गई और वह उस जमीन के गर्भ में समाने लगी। गनीमत रही की महिला की शोर सुनकर उसका पुत्र और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और महिला को समय रहते धरती के गर्भ से बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल महिला को इलाज के लिए धनबाद के सेन्ट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अग्नि प्रभवित क्षेत्र राजपूत बस्ती में आज तड़के तेज आवाज के साथ भू-धसान हो गया। जिसकी चपेट में बस्ती ने रह रही आशा देवी आ गई। जमीनदोज होती माँ की चीख सुन कर उसका पुत्र आनंद सिंह ने बिना समय गवाए भू-धसान से बने गोफ में कूद पड़ा ओर जमीदोज हो रही माँ को बचाने का प्रयास करने लगा। इसी बीच स्थानीय लोग भी आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुँचकर माँ बेटे को गोफ से बाहर निकाला।

 

 

इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना केन्दुआडीह को दिया। सूचना मिलते ही केन्दुआडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर घायल माँ-बेटे को इलाज के लिए धनबाद सेंट्रल अस्पताल में भर्ती करवाया। लगातार बारिश के कारण राजपूत बस्ती के कई जगहों पर छोटी-छोटी गोफ़ हो गई है। कई लोगों के घरों में दरार पड़ गई है।

 

 

स्थानीय लोगों ने बताया की राजपूत बस्ती में भू-धसान जैसी घटना कई बार घट चुकी है। लेकिन सरकार इस पर कोई पहल नही करती है। कुछ दिन पूर्व पीएमओ की टीम भी अग्नि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया लेकिन राजपूत बस्ती का हाल जानना उचित नही समझा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »