राष्ट्रीय एकता दिवस : धनबाद पुलिस ने निकाला मार्च पास्ट, SSP ने सलामी के बाद दिलाई शपथ

AJ डेस्क: 31 अक्टूबर 2021 को पूरे देश के साथ धनबाद कोयलांचल में भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इस खास दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर रविवार को धनबाद ज़िला पुलिस के द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। जिसमें 1 महिला प्लाटून सहित कुल चार प्लाटून ने हिस्सा लिया।

 

 

 

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक अमर पांडे ने बताया कि पुलिस बल का मार्च पास्ट हटिया मोड़ से प्रारम्भ होकर पुलिस केंद्र तक संपन्न हुआ। पुलिस केंद्र में वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली गयी तथा सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलायी गयी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »