पुरवईया और पछिया हवा के इंटरेक्शन से झारखण्ड में छाए बादल

AJ डेस्क: सूबे में आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारह दिसम्बर से आसमान साफ होगा, उसके बाद ठंढ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

 

मौसम विभाग, रांची के अभिषेक आंनद की मानें तो बंगाल की खाड़ी से नमी के साथ पुरवईया हवा चल रही है और उसके पछिया के साथ इंटरैक्शन होने की वजह से ही झारखण्ड में बादल छाए हुए हैं। श्री आंनद ने बताया कि इस बादल से बारिश होने की संभावना नही है। राज्य के मध्य भाग यानि रांची, गुमला, लोहरदगा में यदि बारिश होती भी है तो वह सिर्फ बूंदा बूंदी ही होगी, वैसे उसका भी चांस कम है। श्री आंनद ने बताया कि रविवार से आसमान साफ हो जाएगा। उसके बाद रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »