संकट : आमाघाटा पावर स्टेशन से जुड़े क्षेत्र में 7 घण्टे से ‘ब्लैक आउट’

AJ डेस्क: धनबाद के आमाघाटा पावर स्टेशन से जुड़े क्षेत्र में रात 2 बजे से बिजली आपूर्ति ठप्प है। विभाग के अधिकारी बताते हैं कि कांड्रा नेशनल ग्रिड और आमाघाटा पावर स्टेशन के बीच मुख्य लाइन में ब्रेक डाउन होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी। क्षेत्र का पेट्रोलिंग कराने के पश्चात फॉल्ट खोज लिया गया है। मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकती है।

 

जबकि आमाघाटा पावर स्टेशन के दूरभाष पर सम्पर्क किए जाने से वहां ड्यूटी पर तैनात विधुत कर्मी का जवाब था कि लाइन चालू है (बिजली आपूर्ति चालू है)। पावर स्टेशन के कर्मी अपने उपभोक्ता को सही जानकारी भी नही देते।

 

 

सात-सात घण्टे तक बिजली संकट झेल रही जनता खासा परेशान है। ऊपर से उन्हें गलत सूचना देकर उनकी परेशानी और बढ़ा दी जाती है। सुबह सुबह बिजली के नही रहने से इस ठंढ के मौसम में गृहणियों को भी खासा परेशानी का सामना करना पड़ा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »