झारखंड : जनता दरबार लगा आम आवाम तक पहुंचे मंत्री

AJ डेस्क: राज्य सरकार की ओर से शनिवार को झारखंड प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में झारखंड ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने आम लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान कई लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री जी के सामने रखी। ग्रामीण विकास मंत्री और वित्त मंत्री ने बारी-बारी से लोगों की फरियाद सुनने के बाद, इसका समाधान करने का भी प्रयास किया।

 

 

इस दौरान पंचायत सचिव के अभ्यर्थी भी पहुंचे और जनता दरबार में आलमगीर आलम और रामेश्वर उरांव के सामने अपनी समस्याओं को रखा। जिसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री ने आश्वासन दिया कि 24 फरवरी को केबिनेट है, तब तक इंतजार करें।

 

 

इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि केबिनेट में ग्रामीण विकास मंत्री इस मुद्दे को उठाएंगे। ये उनके विभाग में आता है, जिसका हम समर्थन करेंगे। इस दौरान पंचायत सचिव के अभ्यर्थियों का दर्द छलका, कई अभ्यर्थियों के आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि हमारी अगर मांग पूरी नहीं होती है तो भाषा विवाद की तरह ही हम लोग भी पूरे झारखंड में उग्र आंदोलन करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »