बन्ना के बयान पर भाजपा ने ली चुटकी, गठबंधन दलों की दूरियां झलकी

AJ डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस कोटे से बने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बीच खटास अब पूरी तरह से सामने आ गया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने तीन दिवसीय चिंतन शिविर में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ही चाहते है कि झारखंड से कांग्रेस समाप्त हो जाए। राष्ट्रीय भाषा से हम कभी समझौता नही कर सकते है। सबको अच्छा लगता है मंत्री बनकर घूमे। हमें भी अच्छा लगता है। लेकिन विचारधारा से हम कभी समझौता नही कर सकते है। जिस दिन राष्ट्र भाषा से समझौता करना पड़ा। उस दिन ही हम इस्तीफा दे देंगे।

 

 

वहीं इस पूरे मामले पर प्रदेश भाजपा ने चुटकी लेते हुए कहा है कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वीकार किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस के वोट बैंक का नाश करती जा रही है। तब तो ये स्पष्ट है की कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ सत्ता की मलाई खाने के चक्कर में गठबंधन सरकार से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नैया को झामुमो जल्दी डूबा देंगे। वह भूल रहे हैं कि पूरे देश में कांग्रेस एक डूबती नाव ही है जिसका सब जगह पतन हो रहा है। बन्ना गुप्ता के सरकार पर निशाना साधने से गठबंधन दलों की दूरियां स्पष्ट इंगित हो गयी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »