रामराज मंदिर परिसर में जमकर मार पीट, विधायक ढुल्लू पर लगा आरोप

AJ डेस्क: बाघमारा विधायक ढुलु महतो द्वारा स्थापित रामराज मन्दिर चिटाहीधाम जिसमे निर्माण को लेकर जमीन सम्बंधित विवाद आज हिंसक रूप ले चुका है। यह विवाद विधायक ढुलु महतो औऱ मन्दिर परिसर के ही एक दुकानदार चिटाही बस्ती निवासी अशोक महतो के बीच है। इसी मामले में आज अशोक महतो ने बरोरा थाना में एक लिखित शिकायत देकर विधायक और उसके गुर्गों पर मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। लिखित शिकायत में विधायक ढुलु महतो, उनकी पत्नी सावित्री देवी, उनके अग्रज शरत महतो और उनकी पत्नी समेत 16 लोगों पर आरोप लगाया गया है।

 

 

वहीं चिटाही बस्ती निवासी एक महिला कोहिता देवी ने पटल महतो पर मारपीट और जातिसूचक शब्द प्रयोग करते हुए मन्दिर में पूजा करने पर तिरस्कृत करने का आरोप लगाया है।जिसकी लिखित शिकायत भी बरोरा थाने में दी गयी है। इस पक्ष से विधायक समर्थक के महिलाओं का झुंड भी थाने में साथ दिखा। इन दौरान दोनों पक्ष के घायल महिला को थाना द्वारा इलाज के लिए बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

 

 

घायल कुंती देवी ने कहा कि रामराज मंदिर परिसर में उनका दुकान है।दुकान के सामने विधायक ढुलू महतो ने अपना टैंकर, ट्रक खड़ा कर दिया है।परेशान होकर एक ठेला में दुकान आज लगाई थी। लेकिन विधायक द्वारा आज उसके ठेला में टक्कर मार दिया गया। विधायक तथा उनके परिजनों ने मारपीट किया। सिर को ईट से फोड़ दिया। इससे पहले भी मारपीट की घटना हुई थी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नही करती है। हरिजन संबंधित झूठा मामला दर्ज करवा दिया जाता है।

 

 

वहीं विधायक से मारपीट मामले के बाद ढुलू महतो विधायक के घर काम करने वाली एक महिला कोहिता देवी ने पटल महतो नाम व्यक्ति पर जातिसूचक शब्द कहने, मंदिर पूजा करने जाने पर रोकने का आरोप लगाया है। तलवार लेकर उसपर हमला करने का भी आरोप लगाई है। फिलहाल प्रशासन द्वारा दोनों मामलों में जांच की जा रही है। साथ ही विवादित स्थल पर निषेधाज्ञा के लिए अनुशंसा की गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »