स्पंदन द्वारा संस्कृत कार्यक्रम महालया का आयोजन
AJ डेस्क: धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में शनिवार की शाम स्पंदन संस्था द्वारा संस्कृत कार्यक्रम “महलाया” एवं “आगोमोनी” पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि रेखा मंडल और सोमनाथ चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद संस्कृति कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।
“महलाया” के इस कार्यक्रम में भास्व पाठ समुह संगीत में मनोज मोजुमदार एवं काकुली सेनगुप्ता की नेतृत्व में चांदना, अनिंदिता, मीता, रूबी, माला, अरबिंदो, देबदास, पिंटु, लिलामोई, सुरजीत, बापी, सैकत, सुभस्री पटनायक और समुह नृत्य में स्वाति गुप्ता, रेशमी, संपा मुखर्जी, स्रोतोस्विनी के नृत्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम सभागार में खचाखच दर्शकों से भरी हुई भीड़ ने नृत्य नाटिका देखकर तालियो से कलाकारों को खूब सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष मनोज मजूमदार, सचिव बरनाली सेनगुप्ता, नीलकमल खवास, संजय सेनगुप्ता उपस्थित थे।
