Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर सियासी संग्राम, BJP ने सरकार को घेरा; कांग्रेस बोली- बातचीत से निकलेगा हल

AJ डेस्क: झारखंड में JPSC, JSSC और CGL परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच और गरमा गया है। छात्रों की मांगों को लेकर BJP और कांग्रेस के नेताओं ने अलग-अलग बयान दिए हैं। BJP सांसद निशिकांत दुबे ने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार पर निशाना साधा, जबकि BJP प्रवक्ता प्रातुल शाहदेव ने सरकार पर बातचीत में देरी का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने सरकार की ओर से छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत और सुधार की पहल का दावा किया।

देवघर में छात्र आंदोलन को लेकर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि छात्र सड़कों पर हैं और उनकी मांगें जायज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सात वर्षों में JPSC, JSSC और CGL के तहत आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप सामने आ रहे हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चे दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन कथित अनियमितताओं के कारण उन्हें नौकरी नहीं मिल पाती। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोग मिलकर झारखंड के छात्रों के साथ अन्याय कर रहे हैं।BJP सांसद ने अपने बयान में P. चिदंबरम और राहुल गांधी पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता पूरे मामले को देख रही है और राज्य के लोग किसी की दया पर निर्भर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश के लोगों ने अंग्रेजों का सामना किया है तो किसी सरकार से डरने की जरूरत नहीं है और लोग अपने हक के लिए लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »